Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Delhi Vidhan Sabha: दिल्ली विधानसभा में मीट दुकानों पर गरमाई बहस! सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

top-news

Delhi Vidhan Sabha: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहसों से गर्माया हुआ है। गुरुवार को सदन में मीट की दुकानों का मुद्दा छाया रहा, जहां भाजपा विधायकों ने अवैध अतिक्रमण और धार्मिक स्थलों के पास चल रही मीट की दुकानों को लेकर सरकार को घेरा। भाजपा विधायक रवींद्र नेगी ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि राजधानी में कई अवैध मीट की दुकानें पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर संचालित हो रही हैं, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही है। इस पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने जवाब दिया कि सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी और विधायकों से अपने क्षेत्रों की अवैध दुकानों की सूची मांगी गई है।

Delhi Vidhan Sabha: मंदिर के पास मीट के दुकानों को बंद करने की उठी मांग

मंदिरों के पास मीट की दुकानों का मुद्दा भी गरमा गया, जब भाजपा विधायक करनैल सिंह ने धार्मिक स्थलों के आसपास ऐसी दुकानों के संचालन को बंद करने की मांग की। मंत्री प्रवेश वर्मा ने सदन में स्पष्ट किया कि इस संबंध में पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं और अवैध रूप से मांस-मछली बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सत्ता पक्ष के नेताओं ने विपक्ष पर भी तीखे हमले किए, जहां कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार में विधानसभा सत्र तक नहीं बुलाए जाते थे, जबकि भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ चर्चा कर रही है।

विपक्ष ने भी उठाए सवाल

मीट दुकानों का यह विवाद केवल स्थानीय प्रशासनिक समस्या तक सीमित नहीं है, बल्कि राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। भाजपा इसे कानून-व्यवस्था और स्वच्छता से जोड़कर देख रही है, जबकि विपक्ष इसे धार्मिक ध्रुवीकरण का प्रयास बता रहा है। Delhi Vidhan Sabha में तीखी बहसों के बीच यह साफ हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यह मुद्दा और अधिक तूल पकड़ेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार केवल सदन में बहस तक सीमित रहती है या वास्तव में अवैध दुकानों पर ठोस कार्रवाई करती है।