Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Noida: Kumar Vishwas के गार्ड ने खोया अपना आपा! सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो, पुलिस कर रही जांच

top-news

Noida के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में मशहूर कवि और नेता कुमार विश्वास के घर के बाहर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड को एक युवक को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना सेक्टर-31 चौराहे पर हुई, जो Kumar Vishwas के आवास के पास स्थित है। सूत्रों के मुताबिक, मामूली सड़क दुर्घटना के बाद गार्ड और युवक के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। घटना के दौरान हेलमेट पहने युवक को सड़क से लेकर सुरक्षा बूथ तक पीटा गया, लेकिन मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने से बचते नजर आए।

Noida: वायरल वीडियो से होगी आरोपियों की पहचान

सोशल मीडिया पर कुमार विश्ववास के घर के बाहर की वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले की जांच कर रहे एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार ने बताया कि वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Kumar Vishwas से जुड़ी इस घटना के संबंध में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन यह मामला कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल

बता दे कि Noida से इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने Kumar Vishwas के सुरक्षा गार्ड के इस तरह के आचरण पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, कुछ लोगों ने नोएडा पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की अपील की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की संभावना है।