Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Greater Noida Authority: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर Economy बनाने के लिए बड़े निवेशकों को लाने की योजना तेज

top-news

Greater Noida Authority: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था (One Trillion Dollar Economy) बनाने के लिए सरकार बड़े औद्योगिक निवेशकों को आकर्षित करने पर जोर दे रही है। प्रदेश के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव आलोक कुमार तृतीय ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों संग बैठक कर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुजरात और कर्नाटक मॉडल को अपनाकर औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। इसके लिए औद्योगिक भूखंडों की आवंटन प्रक्रिया सरल और तेजी से निष्पादित करने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Greater Noida Authority: औद्योगिक विकास को गति देने के प्रयास

प्रमुख सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो उद्यमी औद्योगिक भूखंड लेने के बाद भी उद्योग स्थापित नहीं कर रहे हैं, उनके आवंटन को रद्द कर अन्य निवेशकों को मौका दियजाए। इससे प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना होगी और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होने से राज्य को One Trillion Dollar Economy बनाने में एक नई गति मिलेगी। साथ ही, उन्होंने कंपनियों को फैक्ट्री ऐक्ट के तहत पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करने की बात कही, ताकि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों की सटीक ग्रॉस वैल्यू का आकलन किया जा सके। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि उद्योगों के लिए जल्द ही नई भूखंड योजना लॉन्च की जाएगी, जिससे निवेशकों को तेजी से भूमि आवंटन मिल सकेगा।

नए उद्योगों के लिए भूमि विकास में तेजी

बता दे कि Greater Noida Authority के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि उद्यमियों को लगातार फैक्ट्री ऐक्ट के तहत पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं, किसानों से जमीन खरीदकर उसे औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। बैठक में ओएसडी एनके सिंह और मैनेजर उद्योग अरविंद मोहन सिंह सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सरकार के इन प्रयासों से ग्रेटर नोएडा और पूरे उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी (One Trillion Dollar Economy) के लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।