Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Noida: साइबर ठगी का एक और मामला आया सामने! नोएडा में मैनेजर से 64 लाख रुपये की धोखाधड़ी

top-news

Noida: देश में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और अब ठगों ने शेयर बाजार निवेश को अपना नया हथियार बना लिया है। हाल ही में, नोएडा के एक निजी कंपनी के एसोसिएट जनरल मैनेजर गौरव मोहन को शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 64 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। ठगों ने पहले उन्हें फर्जी ट्रेनिंग दी और 50 हजार रुपये का निवेश कराया। मुनाफे के तौर पर 8 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए, जिससे उन पर विश्वास बढ़ गया। इसके बाद, जालसाजों ने दोगुने मुनाफे का लालच देकर धीरे-धीरे लाखों रुपये ठग लिए। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Noida: इस तरीके से दिया ठगी को अंजाम

शातिर ठगों ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए खुद को सेबी (SEBI) में रजिस्टर्ड निवेशक बताया और दो दिनों तक ऑनलाइन ट्रेडिंग की फर्जी ट्रेनिंग दी। जब पहली बार निवेश किए गए 50 हजार रुपये पर मुनाफा वापस मिला, तो पीड़ित ने इसे एक लाभदायक अवसर समझ लिया। ठगों की योजना के अनुसार, उन्होंने बार-बार निवेश किया और धीरे-धीरे 64 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब गौरव मोहन ने अपनी रकम वापस मांगनी चाही, तो ठगों ने टैक्स जमा करने की शर्त रखी और फिर धमकियां देने लगे।

नोएडा साइबर पुलिस ने की कारवाई

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। Noida साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ठगों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। इस घटना से स्पष्ट है कि साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है, ताकि कोई भी साइबर धोखाधड़ी का शिकार न बने।