Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

UP Sports News: उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश हेतु ट्रायल, जानें पूरी जानकारी

top-news

UP Sports News: उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी, लखनऊ के अधीन संचालित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में 275 रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक खिलाड़ी upsports.gov.in वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह ट्रायल प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। खासतौर पर बरेली और मंडल के सभी जनपदों के खिलाड़ियों के लिए 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुरादाबाद में ट्रायल होंगे। बालक वर्ग के लिए एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और तैराकी के ट्रायल होंगे, जबकि बालक और बालिका वर्ग में हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, वॉलीबॉल और बैडमिंटन में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि बालिका वर्ग में जूडो के ट्रायल भी होंगे।

UP Sports News: अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल्स का सफल आयोजन

बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से एसआरएमएस मैदान में मंगलवार को अंडर-19 वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में शहर से चार टीमों का चयन किया गया, जो आगे चयन प्रक्रिया में भाग लेंगी। इस दौरान विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले कराए गए, जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा गया। एसोसिएशन के सेक्रेटरी कर्नल सीताराम सक्सेना ने बताया कि चयनित टीमों के बीच होने वाले मैचों से जिले की एक मजबूत टीम तैयार की जाएगी, जो भविष्य में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

महत्वपूर्ण मुकाबले और चयन प्रक्रिया

बता दे कि UP Sports News में बात अगर चयन प्रक्रिया की करें तो चयन प्रक्रिया के तहत बुधवार को बरेली बी और बरेली सी टीमों के बीच मैच सुबह आठ बजे से एसआरएमएस मैदान पर खेला जाएगा। इस ट्रायल को बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजन मनोहर शास्वत और संयुक्त वरिष्ठ सचिव ओपी कोहली के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। यह ट्रायल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक खिलाड़ी जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने खेल करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर प्राप्त करें।