Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Tejashwi Yadav: ‘ मुझे तक्लीफ होती है… ., ’ जाने क्यों बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हुए भावुक? जाने पूरी खबर

top-news

Tejashwi Yadav: बिहार मे हाल ही 12वीं के नतीजे सामने आए है। इसी बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के मुखिया तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो को साझा किया है। जिसके बाद से एक बार फिर बिहार के लोगों के पलायन की समस्या लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Tejashwi Yadav: सोशल मीडिया पर साझा किया ये वीडियो

दरअसल तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो को साझा किया है। वीडियो में एक लड़की ने तेजस्वी यादव से बिहार और बिहारियों की समस्याओं के लेकर सवाल किए है। सवाल करते हुए लड़की ने पूछा कि आखिर क्या कमी रह गई जिसके कारण आज बिहार के युवाओं को अपना राज्य अपना देश छोड़ कर जाने पर मजबूर है। बच्ची द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए Tejashwi Yadav ने पलायन और बेरोजगारी को एक बेहद बड़ा मुद्दा बताया है। साथ ही स्वास्थ व्यवस्था पर भी काम करने की बात कही है।

जाने क्या कहा तेजस्वी यादव ने 

बता दे कि जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार के युवा शिक्षा, चिकित्सा, रोटी-रोजगार के लिए बिहार से बाहर पलायन करते है तो मुझे बहुत पीड़ा होती है। हमारा संकल्प है कि हम बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में गुणवत्ता, निपुणता और पारदर्शिता लाकर यहाँ उद्योग-धंधे लगा इसे समाप्त करेंगे। पूरी बातचीत के दौरान Tejashwi Yadav बेहद भावुक नज़र आए। साथ ही बिहार पर खुल कर अपना पक्ष रखते भी नज़र आए।