Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान! गोरखपुर से सीएम योगी ने गिनाईं 8 साल की उपलब्धियां

top-news

Uttar Pradesh: गोरखपुर में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के बीते आठ वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर माहौल प्रदान किया, जिससे हर नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा है। पिछली सरकारों की ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ नीति के विपरीत, मौजूदा सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं को लागू किया। नए रोजगार के अवसर सृजित हुए और एमएसएमई सेक्टर को पुनर्जीवित किया गया, जिससे प्रदेश में निवेश का एक नया दौर शुरू हुआ।

Uttar Pradesh: इन उपलब्धियों को हासिल करने में सफल हुआ उत्तर प्रदेश 

प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है और हाईवे नेटवर्क को भी मजबूत किया गया है। नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से इंटरस्टेट कनेक्टिविटी को बेहतर किया गया है। पुलिस सुधारों के तहत सात पुलिस कमिश्नरेट बनाए गए, दो लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई और पीएसी की कंपनियों को पुनः बहाल किया गया। पीआरबी 112 और 108 एंबुलेंस सेवा की रिस्पांस टाइम को घटाकर सात से बारह मिनट तक कर दिया गया, जिससे जनता को तेजी से सहायता मिल रही है।

गोरखपुर के लिए ये है खास 

गोरखपुर को नए Uttar Pradesh के मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है और एक लाख से अधिक गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यूपी के 17 शहरों को विकसित किया गया है और जन सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। स्वच्छता, सुरक्षा और आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।