Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Kunal Kamra: ‘ व्यंग करने की एक सीमा… ., ’ Eknath Shinde और कुनाल कामरा के विवाद ने पकड़ी नई तूल! Kangana Ranuat ने भी कही ये बात

top-news

Kunal Kamra: मशहूर कॉमेडियन कुनाल कामरा के शो के बाद हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। जहाँ एक तरफ अब इस महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कॉमेडियन कुनाल कामरा के स्टूडियों में हुए तोड़ फोड़ को मानवीक प्रतिक्रिया बताई है। जिसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने वहां मौजूद अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। वहीं अब इस पूरे विवादल में बॉलीवुड क्वीन Kangana Ranuat की भी एंट्री हो गई है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। साथ ही जानेंगे कि इस पूरे विवाद पर बॉलीवुड क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपनी क्या प्रतिक्रिया दी है। तो पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Kunal Kamra: BMC  ने तोड़ा अवैध निर्माण, एकनाथ शिंदे ने कही ये बात

जानकारी के  लिए बता दे कि कॉमेडियन कुनाल कामरा ने अपने खार इलाके में स्थित हैबिटेट स्टूडियो में स्टैंड-अप कॉमेडियन शो का आयोजन किया था। शो के दौरान कुनाल कामरा ने अपने एक्ट में फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने की पैरोजी के जरिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम Eknath Shinde को ‘गद्दार’ कह दिया। और इतना ही नहीं कामरा ने महाराष्ट्र की बदलती राजनीति और शिवसेना और एनसीपी के विभाजन पर भी तंज कसा। जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ता द्वारा Kunal Kamra के स्टूडियो में तोड़ फोड़ की गई। जिस पर अब एकनाथ शिंदे और Kangana Ranuat की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

कंगना रनौत ने क्यों उठाए योग्यता पर सवाल

बता दे कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने ब्यान में कहा की “व्यंग्य करने की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए। यह किसी के खिलाफ बोलने के लिए ‘सुपारी’ लेने जैसा है।” शिंदे ने कहा कि वह इस मुद्दे पर अधिक बात नहीं करना चाहते लेकिन हर किसी को एक निश्चित स्तर बनाए रखना चाहिए, क्योंकि “क्रिया की प्रतिक्रिया होती है।” Eknath Shinde ने शिवसैनिकों द्वारा Kunal Kamra के स्टूडियो में की गई तोड़फोड़ को सही नहीं ठहराया, लेकिन यह भी कहा कि यह प्रतिक्रिया स्वाभाविक थी।इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए Kangana Ranuat ने कहा, “जो लोग केवल दो मिनट की प्रसिद्धि के लिए दूसरों का अपमान करते हैं, उनकी योग्यता क्या है?” बता दे कि इससे पहले, BMC ने कंगना रनौत के बंगले के अवैध हिस्से को भी ध्वस्त किया था, जिस पर उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बताया था।