Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण की पहल! जाने पूरी खबर

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने शहर के उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। सीईओ के निर्देश पर अब प्राधिकरण के अधिकारी नियमित रूप से उद्यमियों और उनके संगठनों के साथ बैठक करेंगे। इसी कड़ी में सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में ओएसडी नवीन कुमार सिंह और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के सदस्य मौजूद रहे। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई को बेहतर बनाने की मांग रखी, जिसके बाद एसीईओ ने वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य सन्नी यादव को निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Greater Noida Authority: सड़क मरम्मत और सीवर कनेक्शन पर मिला आश्वासन

बैठक के दौरान उद्यमियों ने सूरजपुर-कासना रोड की मरम्मत की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। इस पर प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने जानकारी दी कि सड़क की मरम्मत जल्द शुरू होगी और टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े गांवों में सीवर कनेक्शन की मांग पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई। प्राधिकरण ने आश्वासन दिया कि यह कार्य जल्द पूरा किया जाएगा ताकि उद्योगों को सीवर की समस्या का सामना न करना पड़े। उद्यमियों की अन्य मांगों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने का वादा किया गया।

नियमित बैठकों से मिलेगा उद्यमियों को लाभ

बता दे कि Greater Noida Authority के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि उद्यमियों की समस्याओं को हल करने के लिए नियमित तौर पर ऐसी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस पहल से न केवल उद्योगों की समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि ग्रेटर नोएडा का औद्योगिक विकास भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा। बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान, उद्योग विभाग के प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह, आईआईए के राष्ट्रीय सचिव विशारद गौतम, आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर के चेयरमैन राकेश बंसल, जेड रहमान, मुकेश गुप्ता, अमित शर्मा, चंचल कुमार और रविंदर सिरोही सहित अन्य प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।