Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Jahnvi Murder Case: गनोड़ा में 12 वर्षीय जाह्नवी की निर्मम हत्या से क्षेत्र में आक्रोश! जाने पूरी खबर

top-news

Jahnvi Murder Case: राजस्थान के गनोड़ा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12 वर्षीय जाह्नवी पाटीदार की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त माता-पिता खेत में गेहूं काटने गए थे, और जाह्नवी घर पर अकेली थी। जब परिजन लौटे, तो रसोई में खून से लथपथ बेटी का शव देखकर बेसुध हो गए। इस जघन्य अपराध से आक्रोशित ग्रामीणों ने उदयपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद खुलवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला भी मौके पर पहुंचे।

Jahnvi Murder Case: हत्या का मकसद अब तक स्पष्ट नहीं, पुलिस के हाथ खाली

घटनास्थल से कोई बहुमूल्य वस्तु चोरी नहीं हुई, केवल मोबाइल गायब था, जो आखिरी बार घर के पीछे खेत में सक्रिय पाया गया। पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम ने 100 मीटर तक सर्च किया लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि पड़ोसियों ने किसी संदिग्ध को घर में आते-जाते नहीं देखा। परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं थी, जिससे रंजिश की आशंका भी कमजोर हो जाती है। हालांकि, पुलिस  Jahnvi Murder Case में किसी भी संभावना को नकार नहीं रही है और हर पहलू से जांच जारी है।

गांव में आक्रोश, पुलिस-प्रशासन पर सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने तीन घंटे तक हाईवे जाम रखा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक को घेरकर जवाब मांगा गया। पुलिस की अब तक की जांच में विरोधाभास भी सामने आ रहे हैं, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है। जाह्नवी की हत्या से पूरे गांव में दहशत है, और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने जल्द से जल्द Jahnvi Murder Case के अपराधी को पकड़ने का आश्वासन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।