Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Greater Noida: हास्टल संचालक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल

top-news

Greater Noida के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश आकाश राणा को गिरफ्तार कर लिया, जो मुजफ्फरनगर के चरथावल का निवासी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आकाश राणा और उसके साथियों ने अन्नपूर्णा हास्टल के संचालक से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की साजिश रची थी। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर को। पूरी जानकारी के लिए कबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: हास्टल संचालक पर की थी फायरिंग

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि बदमाशों ने रंगदारी वसूलने के लिए अन्नपूर्णा हास्टल के संचालक गौरव गिरी पर फायरिंग की थी। हालांकि, पुलिस ने पहले ही इस गिरोह के कई अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था। आकाश राणा फरार था और उसकी तलाश जारी थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह नॉलेज पार्क क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। घेराबंदी के दौरान उसने Greater Noida पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और उसे घायल कर दबोच लिया।

जंकी ऐप से रंगदारी मांगने का किया था प्रयास

बता दे कि इस अपराध को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने ट्रेसिंग से बचने के लिए जंकी ऐप का इस्तेमाल किया था। हालांकि, पुलिस ने सूझबूझ से पूरे मामले का खुलासा कर अपराधियों को बेनकाब कर दिया। ग्रेटर नोएडा पुलिस की तत्परता से इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। इस कार्रवाई से Greater Noida शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी का प्रमाण मिला है। जिसके बाद से लोगो शहर में खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे है।