Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Greater Noida: ‘ मैं सदा गुर्जर समाज का… ., ’ माँ पन्नाधाय के 535वीं जयंती पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही ये बात! जाने पूरी खबर

top-news

Greater Noida: दादरी के बम्बावड़ गांव में राजा नैन सिंह ट्रस्ट द्वारा माँ पन्नाधाय गुर्जरी की 535वीं जयंती पर “माँ पन्नाधाय का अमर बलिदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर से लोगों ने शिरकत की और माँ पन्नाधाय के बलिदान को याद किया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यावरण, खेल और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 11 महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने की। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अशोक नागर और सचिव मास्टर भूपेंद्र नागर ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया।

Greater Noida: जाने क्या कहा उप मुख्यमंत्री ने 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “माँ पन्नाधाय गुर्जरी का बलिदान इतिहास में सदा अमर रहेगा।” उन्होंने गुर्जर समाज द्वारा दिए गए सम्मान को स्वीकारते हुए समाज के उत्थान में सहयोग करने का वादा किया। सुरेंद्र सिंह नागर ने माँ पन्नाधाय को गुर्जरी माताओं की वीरता का प्रतीक बताया। ट्रस्ट के संरक्षक श्यामेन्द्र ओमपाल प्रधान और डॉ. अशोक नागर ने समाज की राजनीतिक स्थिति को सशक्त करने की आवश्यकता जताई। विधायक तेजपाल नागर और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि समाज के गौरवशाली इतिहास को अंधकार से बाहर लाने के लिए ऐसे आयोजन हर वर्ष होने चाहिए। Greater Noida में हुए इस आयोजन के मौके पर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, हापुड़ चेयरमैन रेखा नागर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सभा को संबोधित किया।

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में प्रो. डॉ. सपना, नीलम, सोनिका, बबीता, धनेश, मुनेश, अनीता, सविता, सुनीता समेत 11 महिलाओं को समाज के लिए उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक जगत सिंह नागर, कार्यक्रम संयोजक श्यामेन्द्र ओमपाल प्रधान, अरविंद प्रधान, नरेंद्र नंबरदार, उदय नागर, राकेश आर्य, प्रदीप वैद्य, जसवंत प्रधान समेत हजारों लोगों की उपस्थिति ने Greater Noida के इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।