Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Greater Noida में अतिरिक्त एफएआर की खरीद पर नहीं होगी देरी, नए नियम लागू

top-news

Greater Noida: अब बिल्डर परियोजनाओं में अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) की खरीद पर अनावश्यक देरी नहीं होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए एक समिति का गठन किया है। नए नियमों के तहत बिल्डरों को अतिरिक्त एफएआर खरीदने के लिए आवेदन सीधे मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के समक्ष करना होगा। इसके अलावा, अधिकारियों द्वारा मांगी गई रिपोर्ट को 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जिससे निर्णय लेने में तेजी आएगी। पूरी जानकारी के लिए कबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: बिल्डरों को मिलेगा त्वरित समाधान, शहर की संरचना रहेगी संतुलित

अक्सर देखा गया है कि बिल्डर नक्शा पास कराने के बाद निर्धारित से अधिक निर्माण कर लेते हैं और अतिरिक्त फ्लैट बनाकर अधिक मुनाफा कमाते हैं। खरीदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण अवैध निर्माण को तोड़ता नहीं है, बल्कि बिल्डरों को अतिरिक्त एफएआर (FAR) खरीदने का मौका देता है, जिससे अवैध निर्माण को वैधता मिल जाती है। हालांकि, इससे शहर की ढांचागत सुविधाओं पर दबाव बढ़ता है और शहरी सौंदर्यीकरण प्रभावित होता है। इसी को नियंत्रित करने के लिए Greater Noida Authority ने यह नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत एफएआर से जुड़े सभी फैसले नियोजन समिति द्वारा लिए जाएंगे।

बिल्डर और खरीदारों के लिए पारदर्शी प्रक्रिया, विकास को मिलेगी रफ्तार

एसीईओ लक्ष्मी वीएस के अनुसार, नए नियमों से पारदर्शिता बढ़ेगी और अनावश्यक देरी समाप्त होगी। अब एफएआर (FAR) से संबंधित सभी आवेदन सीधे सीईओ और एसीईओ के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे प्रक्रिया तेज और प्रभावी होगी। इस पहल से न केवल अवैध निर्माण पर रोक लगेगी, बल्कि Greater Noida में संतुलित विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। नई व्यवस्था से बिल्डरों और खरीदारों दोनों को लाभ होगा, क्योंकि अब वे एक स्पष्ट और सुगम प्रक्रिया के माध्यम से वैध निर्माण कर सकेंगे।