Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में आयोजित विकसित भारत युवा संसद, युवाओं ने वन नेशन, वन इलेक्शन पर रखे विचार

top-news

Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर के द्रोणाचार्य कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया, जिसमें बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ रहा, जिस पर युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने इस प्रणाली को देश के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पैसों की बचत होगी, बल्कि समय भी बचेगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और राष्ट्र आर्थिक रूप से अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो सभी को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना होगा और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करना होगा।

Greater Noida: लोगो ने वन नेशन वन इलेक्शन के लाभ पर डाला प्रकाश 

इस कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के अभिनव, अर्जुन प्रताप, अवनी मिश्रा और आशी पांडेय ने वन नेशन, वन इलेक्शन के लाभ और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली चुनावों पर होने वाले अनावश्यक खर्च को रोकने में मदद करेगी और विकास कार्यों को नई गति देगी। बागपत के छात्र ईनाम उल हसन ने कहा कि जब देश एक है, तो चुनाव भी एक ही होना चाहिए, जिससे प्रशासनिक कार्यों में समन्वय बना रहेगा और संसाधनों का सही उपयोग संभव हो सकेगा।

जाने किस तरह किया गया कार्यक्रम का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र गौतमबुद्ध नगर की जिला युवा अधिकारी स्निग्धा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से 10 युवा चयनित होकर लखनऊ में राज्य स्तरीय युवा संसद में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन ने युवाओं को देश की चुनावी प्रक्रिया और विकास में उनकी भूमिका को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।