Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

Soft Tennis Championship: भारत ने जीते 15 पदक, जापान-दक्षिण कोरिया का दबदबा

top-news

Soft Tennis Championship: ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दूसरी भारत अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हुआ। चैंपियनशिप के आखिरी दिन मिश्रित कैटेगरी के मुकाबले खेले गए, जिसमें जापान और दक्षिण कोरिया की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जापान के चानबू और दक्षिण कोरिया की मीका की जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि उनकी हमवतन जोड़ी सांगइयोन और तोमोमी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण समेत कुल 15 पदक अपने नाम किए। मध्य प्रदेश के अनिकेत पटेल और उत्तर प्रदेश की तनुश्री, साथ ही तमिलनाडु के करनन और रागश्री ने कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया।

Soft Tennis Championship: नोएडा विधायक ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

समापन समारोह में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं और Greater Noida में ऐसे आयोजनों से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन यूपी के महासचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जापान और कोरिया की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया, जिससे कोरिया को पहली बार जापान के साथ मिलकर स्वर्ण और रजत पदक जीतने का मौका मिला।

जल्द ही शुरू होगी ये चैम्पियनशिप

शनिवार से साउथ एशियन Soft Tennis Championship की शुरुआत होगी, जिसमें भारत के अलावा नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव के खिलाड़ी भाग लेंगे। हालांकि, वीजा न मिलने के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारतीय टीम इस नई चैंपियनशिप में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए तैयार है और उम्मीद है कि वे अपनी सफलता को जारी रखेंगे।