Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!

YEIDA: एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों को मिलेगा आवास, यीडा करेगा भूमि आवंटन

top-news

YEIDA: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों के लिए यमुना प्राधिकरण (यीडा) आवास की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके तहत, सेक्टर-22ए में 13.64 एकड़ जमीन निःशुल्क आवंटित करने का प्रस्ताव 28 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक विनय काजला ने यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह से कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा मुहैया कराने की मांग की थी। पहले चरण में 1,047 सीआईएसएफ कर्मी एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होंगे, जिनमें से 447 को पारिवारिक आवास की जरूरत होगी, जबकि शेष कर्मचारियों को Noida International Airport परिसर में बैचलर क्वार्टर उपलब्ध कराए जाएंगे।

YEIDA: नायल बोर्ड बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय

लखनऊ में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 22वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार और निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग ईशान प्रताप सिंह को नायल के निदेशक के रूप में बोर्ड में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंजूरी दे दी गई। इस बैठक में सीईओ ग्रेटर नोएडा एनजी रवि कुमार और सीईओ नोएडा लोकेश एम भी मौजूद रहे।

यीडा ने पहले ही दी थी स्वीकृति

बता दे कि Noida International Airport  प्रा.लि. (यापल) को भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया पहले ही फरवरी 2023 में YEIDA बोर्ड द्वारा स्वीकृत की जा चुकी थी। बोर्ड ने ग्रुप हाउसिंग श्रेणी के तहत भूमि आवंटन को मंजूरी दी थी, जिसमें तय दर से 15% अधिक शुल्क पर प्लॉट आवंटित किया जाना था। मार्च 2023 में यीडा ने यापल को भूमि के लिए 195 करोड़ रुपये के भुगतान हेतु पत्र भेजा था। आगामी 28 मार्च को होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।