Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida West: 7 साल का इंतजार खत्म! निराला ग्रीन शायर में शुरू हुई गंगाजल आपूर्ति

top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीन शायर सोसायटी के निवासियों के लिए यह खुशी का पल है, क्योंकि उनके लगभग 7 साल लंबे इंतजार के बाद गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। वर्षों से इस आपूर्ति की मांग कर रहे लोगों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। दावा किया जा रहा है कि फिलहाल प्रतिदिन 3 घंटे तक गंगाजल की सप्लाई की जाएगी, जिससे सोसायटी के लोग भूमिगत जल पर निर्भरता को कम कर पाएंगे। इस पहल से न सिर्फ जल संकट का समाधान होगा, बल्कि लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल भी मिलेगा। जल आपूर्ति शुरू होने पर सोसायटी के निवासियों ने अपनी खुशी जाहिर की और इस प्रयास के लिए अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Greater Noida West: जाने किस तरह किया जा रहा है काम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सैकड़ों रिहायशी सोसायटियां हैं, जहां के निवासियों को भी गंगाजल आपूर्ति का बेसब्री से इंतजार है। बीते कुछ सालों में इस दिशा में कई प्रयास किए गए हैं और जमीनी स्तर पर काफी काम पूरा हो चुका है। निराला ग्रीन शायर में जलापूर्ति शुरू होने के बाद अन्य सोसायटी के लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही अन्य सोसायटियों में भी गंगाजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस क्षेत्र में जल संकट को कम करने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन मिलकर तेजी से कार्य कर रहे हैं।

लोगो में दिखा खुशी का माहौल

विशेषज्ञों का मानना है कि गंगाजल आपूर्ति से Greater Noida West के इस क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण जल मिलेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी। साथ ही, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम साबित होगा, क्योंकि इससे भूमिगत जल स्तर में गिरावट को रोकने में मदद मिलेगी। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि अन्य सोसायटियों में भी जल्द से जल्द यह सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को साफ और शुद्ध पानी का लाभ मिल सके।