Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida: नोएडा में बड़ा साइबर फ्रॉड! पूर्व RBI अधिकारी और उनकी पत्नी से 3.15 करोड़ की ठगी

top-news

Noida: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में रहने वाले 78 वर्षीय बिरज कुमार सरकार और उनकी 71 वर्षीय पत्नी को साइबर अपराधियों ने 15 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 3.15 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) और मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के एक फर्जी मामले में फंसाने का डर दिखाया। 25 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से आए कॉल से शुरू हुई यह ठगी, धीरे-धीरे एक जाल में बदल गई, जहां दंपति को लगातार धमकाया गया और उनसे धीरे-धीरे करोड़ों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

Noida: इस तरह दिया वारदात को अंजाम

ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए दावा किया कि बिरज कुमार सरकार का नाम नरेश गोयल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और निवेश धोखाधड़ी मामले में आ रहा है। जालसाजों ने उन्हें एक वीडियो कॉल के माध्यम से भारत के मुख्य न्यायाधीश के सामने ऑनलाइन पेश कराने का नाटक किया। साथ ही, उनके बैंक खातों और एफडी को फ्रीज करने की धमकी दी गई। इस भय के चलते, पीड़ित ने आरटीजीएस के माध्यम से 3.14 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान दंपति को 26 फरवरी से 13 मार्च तक किसी से भी संपर्क करने से रोका गया और डिजिटल कैद में रखा गया।

पीड़िता ने शिकायत कराई दर्ज

बता दे कि Noida में हुए इस घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई। यह मामला देश में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों की गंभीरता को दर्शाता है, जहां ठग कानून के नाम पर लोगों को डरा-धमकाकर उनकी मेहनत की कमाई लूट रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। ऐसी किसी भी संदिग्ध कॉल या धमकी भरे संदेश पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई है।