Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

New Delhi: बैंकों और बिल्डरों की सांठगांठ पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, सीबीआई करेगी जांच

top-news

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों और बिल्डरों के बीच कथित सांठगांठ पर गहरी चिंता जताई है। अदालत ने आश्वासन दिया है कि मकान मालिकों की शिकायतों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा की जाएगी। हाल ही में, मकान मालिकों के एक समूह ने Supreme Court का दरवाजा खटखटाया था और याचिका में आरोप लगाया था कि बिल्डरों और डेवलपर्स की देरी के कारण उन्हें अब तक फ्लैटों का कब्जा नहीं मिला है, जबकि बैंक लगातार उन पर ईएमआई चुकाने का दबाव बना रहे हैं।

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट में हो रही मामले की सुनवाई

इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की दो न्यायाधीशों की पीठ कर रही है, जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति सूर्यकांत कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि अदालत किसी भी संस्था को अच्छा या बुरा नहीं कहेगी, लेकिन हजारों लोगों के आंसू पोछने के लिए कुछ प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि Supreme Court समयबद्ध तरीके से इस मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करेगी और सीबीआई को इसकी जांच के निर्देश दिए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने उठाए बैंको पर सवाल

बता दे कि New Delhi में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बैंकों की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि बैंकों ने यह जानते हुए कि साइट पर एक ईंट भी नहीं रखी गई है, 60% पेमेंट जारी कर दिया। यह बिना किसी प्रभाव के संभव नहीं हो सकता। इस पर एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि अगर अदालत आवश्यक समझे तो सीबीआई जांच कराई जा सकती है। Supreme Court ने ऐसे मामलों की अधिकता को देखते हुए एक एमिकस क्यूरी नियुक्त करने का निर्णय लिया है और अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।