Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Rohit Sharma: रोहित शर्मा छुट्टियां मनाकर लौटे, जल्द जुड़ेंगे मुंबई इंडियंस से

top-news

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मालदीव में छुट्टियां मनाने के बाद स्वदेश लौट आए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को खिताबी जीत दिलाने के बाद रोहित परिवार के साथ कुछ समय बिताने गए थे। अब वह आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। आगामी सत्र की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। हालांकि, इस बार रोहित कप्तान की भूमिका में नहीं होंगे बल्कि बतौर बल्लेबाज टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।

Rohit Sharma: परिवार के साथ के वीडियो को लोग कर रहे है पसंद

स्वदेश लौटते समय एयरपोर्ट पर रोहित का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी बेटी समायरा के साथ दिखे। जब प्रशंसकों और पत्रकारों ने उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश की, तो रोहित ने बेटी की फोटो खींचने पर नाराजगी जताई। हालांकि, बाद में उन्होंने सभी को एकत्र कर फोटो खिंचवाई, जिससे उनका विनम्र स्वभाव झलका।

चौंपियंस ट्रॉफी 2025 में रहा शानदार प्रदर्शन

इससे पहले, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। Rohit Sharma की कप्तानी में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे, जिसे भारत ने 49 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित ने 76 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है, जिसमें दो वनडे विश्व कप, दो टी20 विश्व कप और तीन चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं।