Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Nagpur Violence: महाल और हंसपुरी में उपद्रव, घरों पर पथराव और वाहनों को जलाया

top-news

Nagpur Violence: नागपुर के महाल और हंसपुरी इलाके में गुरुवार रात भड़की हिंसा ने शहर में तनाव फैला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नकाबपोश भीड़ ने रात 10:30 से 11:30 बजे के बीच सीसीटीवी कैमरे तोड़े, घरों में घुसने की कोशिश की और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसा में कई लोग घायल हुए, जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे की देरी कर गई। हिंसा की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी और 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

Nagpur Violence: घरों पर हुए भारी पथराव

हिंसा की चपेट में आए लोगों में हंसपुरी निवासी शरद गुप्ता भी शामिल हैं, जिनके चार दोपहिया वाहन जला दिए गए। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने उनके पड़ोसी की दुकान में तोड़फोड़ की और घरों पर पथराव किया। कुछ अन्य लोगों ने बताया कि भीड़ ने क्लिनिक में घुसकर दवाइयां फेंक दीं और दुकानें लूट लीं। घटना के बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने इस हिंसा (Nagpur Violence) को एक सुनियोजित हमला बताया और आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की। वहीं, एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान ने हिंसा की निंदा करते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की।

उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और उपद्रवियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है, लेकिन स्थानीय लोग Nagpur Violence के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।