Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: सेक्टर Beta-1 में सफाई व्यवस्था चरमराई, निवासियों ने प्राधिकरण पर लगाए आरोप

top-news

Greater Noida: शहर के सेक्टर बीटा-1 के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग पर सफाई व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया है। निवासियों का कहना है कि सेक्टर में किसी भी सड़क या गली में नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी केवल औपचारिक निरीक्षण के नाम पर फोटो खिंचवाने आते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जाता। वरिष्ठ प्रबंधक, मैनेजर, जेई, सैनिटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर की मौजूदगी के बावजूद सेक्टर Beta-1 के किसी भी ब्लॉक में सफाई कार्य नहीं हो रहा है। गलियों में गिरे हुए पत्तों और कूड़े के ढेर ने रहवासियों को परेशान कर दिया है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर।

Greater Noida: ठेकेदारों पर अवैध वसूली का आरोप

सेक्टर के निवासी हरेंद्र भाटी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि सफाई व्यवस्था के नाम पर ठेकेदारों के कर्मचारी गली-गली जाकर निवासियों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से लीज पर लिया गया है, बावजूद इसके ठेकेदार के लोग जबरदस्ती घर-घर जाकर अवैध उगाही कर रहे हैं। Beta-1 के निवासियों ने इस मनमानी के खिलाफ आवाज उठाते हुए उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

प्राधिकरण से कार्रवाई की मांग

बता दे कि Greater Noida के सेक्टर बीटा-1 के निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उचित कदम उठाएं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सफाई की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और ठेकेदारों की अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। स्थानीय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई है ताकि Beta-1 के निवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।