Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Unauthorized Hoardings: क्या स्वंय विज्ञापन प्रशंसा या पर्यावरण के लिए ज़हर?

top-news

Unauthorized Hoardings: भारत में व्यक्ति पूजा और स्वयं के महिमामंडन की परंपरा अब गांवों तक फैल गई है। जन्मदिन, बधाई, आभार और शुभकामनाओं से जुड़े होर्डिंग्स और बैनर सार्वजनिक स्थलों पर धड़ल्ले से लगाए जा रहे हैं। प्रतिस्पर्धा के चलते लोग बड़े और अधिक संख्या में विज्ञापन लगाने की होड़ में हैं। यह चलन शहरों की सौंदर्यता को खराब करने के साथ-साथ सड़क हादसों और सार्वजनिक स्थानों की गंदगी का कारण भी बन रहा है। स्थानीय प्रशासन के नियमों के बावजूद, इन अनधिकृत विज्ञापनों पर शायद ही कभी कोई कार्रवाई होती है।

Unauthorized Hoardings: होर्डिंग्स से बढ़ता प्रदूषण

इन होर्डिंग्स के निर्माण में पीवीसी (PVC) और सिंथेटिक पॉलीमर जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है, जो जलने पर वातावरण में जहरीले डाइऑक्सिन और अन्य हानिकारक रसायनों को छोड़ती है। दशहरे जैसे त्योहारों पर रावण दहन में इन बैनरों का उपयोग बढ़ता जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। पीवीसी 40% तक डाइऑक्सिन प्रदूषण के लिए जिम्मेदार माना जाता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।

समाधान और आवश्यक कदम

सरकार को Unauthorized Hoardings पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और इनके प्रदर्शन पर टैक्स या पेनल्टी लगानी चाहिए। अगर इनका निष्पादन सही ढंग से न किया जाए, तो यह कचरा डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचकर मीथेन जैसी जहरीली गैसों के उत्सर्जन में सहायक बन सकता है। बधाई और प्रचार के नए डिजिटल माध्यमों को अपनाकर इस समस्या को कम किया जा सकता है। पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए इन होर्डिंग्स पर तत्काल नियंत्रण आवश्यक है।