Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Bollywood: तीनों खान को एक साथ लाने की कोशिश, लेकिन अधूरी रह गई ये फिल्म

top-news

Bollywood के सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। तीनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, लेकिन आज तक वे किसी भी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आए हैं। हालांकि, फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि तीनों खान किसी बड़ी फिल्म में साथ आएं। दिलचस्प बात यह है कि एक समय पर यह सपना सच होने वाला था। यश चोपड़ा और अनुपम खेर ने मिलकर एक फिल्म की योजना बनाई थी, जिसमें इन तीनों सुपरस्टार्स को कास्ट किया जाना था। फिल्म का नाम ओम जय जगदीश रखा गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bollywood फिल्म ओम जय जगदीश में तीनों खान के साथ काजोल, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा को भी कास्ट करने की योजना थी। यह फिल्म परिवार और भाईचारे की कहानी पर आधारित थी, जिसमें हर खान को एक अलग लेकिन दमदार किरदार निभाना था। हालांकि, उस समय सलमान, शाहरुख और आमिर पहले से ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे। इस कारण वे फिल्म को साइन नहीं कर सके, और यह ड्रीम प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद फिल्म को वासु भगनानी ने प्रोड्यूस किया, लेकिन इसमें अनिल कपूर, फरदीन खान और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

आज भी फैंस इस बात की उम्मीद लगाए बैठे हैं कि Bollywood के तीनों खान किसी बड़ी फिल्म में साथ आएं। हाल ही में, आमिर खान ने अपने जन्मदिन पर संकेत दिया था कि भविष्य में ऐसा हो सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो यह बॉलीवुड के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल होगा। फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों को अब बस इंतजार है उस पल का, जब बॉलीवुड के तीनों दिग्गज एक ही स्क्रीन पर नजर आएंगे।