Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने किसानों संग की बैठक! विकसित दिल्ली बजट-2025 में शामिल होंगे सुझाव

top-news

Delhi Government: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में किसानों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस संवाद का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना और उनके सुझावों को ‘विकसित दिल्ली बजट-2025’ में सम्मिलित करना था। बैठक में तालाबों के सौंदर्यीकरण, ग्राम सभा की जमीन के उपयोग, बिजली कनेक्शन, लालडोरा विस्तार, आधुनिक सिंचाई पद्धतियों एवं केंद्र की योजनाओं के लाभ जैसी कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Delhi Government: मुख्यमंत्री ने कही ये बात

मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि किसानों की जरूरतों और अपेक्षाओं को बजट में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं हैं, बल्कि दिल्ली के पर्यावरण को हरित और संतुलित बनाए रखने में भी उनकी अहम भूमिका है। सरकार का प्रयास रहेगा कि किसानों के साथ मिलकर सभी बुनियादी सुविधाओं को जल्द पूरा किया जाए और उनकी आय बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया जाए। Delhi Government ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब दिल्ली में दोषारोपण करने वाली नहीं, बल्कि कार्य करने वाली सरकार है।

इन बातों के विकास पर सरकार दिखी गंभीर 

इस बैठक के माध्यम से दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वह किसानों और ग्रामीण विकास को लेकर गंभीर है। सरकार ने यह भरोसा दिलाया कि दिल्ली के किसान अपनी समस्याओं को लेकर अब अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ एक सशक्त सरकार खड़ी है। इस बजट में कृषि को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए कई नए प्रावधान किए जाएंगे, जिससे किसानों की समृद्धि सुनिश्चित हो सके।