Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ASTAUP: द्वितीय इंडियन इंटरनेशनल और प्रथम साउथ एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का Greater Noida में होने जा रहा भव्य आयोजन

top-news

ASTAUP: अमैच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय इंडियन इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप और प्रथम साउथ एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप की प्रेस कॉन्फ्रेंस Greater Noida के YMCA, शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में संपन्न हुई। इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, दादरी विधायक तेजपाल नगर और एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक कौशिक मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया को आयोजन की तैयारियों, भारत में सॉफ्ट टेनिस के बढ़ते प्रभाव और देश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। 17 मार्च से 26 मार्च 2025 तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में भारत सहित 25 देशों के 250 से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जिनमें कोरिया, जापान, थाईलैंड, जर्मनी, ब्राजील, चीन, पाकिस्तान और नेपाल जैसे देश शामिल हैं।

ASTAUP: भारत में सॉफ्ट टेनिस की उपलब्धियां और खेल का विकास

Greater Noida में हो रहे सॉफ्ट टेनिस की शुरुआत 1864 में जापान में हुई थी और यह अब 64 देशों में खेला जाता है। भारत ने 2024 वर्ल्ड चैंपियनशिप (कोरिया) में मिक्स्ड डबल्स में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की तनुश्री पांडेय ने 2024 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (चीन) में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। उत्तर प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है, जिनमें लक्ष्मण पुरस्कार विजेता अतुल श्री पटेल, कमलेश शुक्ला, शनैश मणि मिश्रा और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार विजेता मेघा सरस्वत, सिमरन भारती और मरियम खान शामिल हैं।

चैंपियनशिप के आयोजन और भविष्य की योजनाएं

जानकारी के लिए बता दे कि ASTAUP के आयोजन समिति के संयोजक सुखविंद्र सोम, सह-संयोजक डॉ. इरफान अहमद, ऐश्वर्या सिंह, नरेंद्र भाटी और पियूष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह चैंपियनशिप भारत में सॉफ्ट टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इस आयोजन से भारतीय खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उत्तर प्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन इस खेल को और लोकप्रिय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।