Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ECI: वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोपों के बीच आधार-वोटर कार्ड लिंकिंग की तैयारी तेज

top-news

ECI: मतदाता सूची में हेरफेर और डुप्लिकेट वोटर आईडी को लेकर बढ़ते विवाद के बीच सरकार ने वोटर पहचान पत्र को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस संबंध में मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव, विधायी सचिव और यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ अहम बैठक करेंगे। हाल ही में संसद में डुप्लीकेट ईपीआईसी नंबरों को लेकर हो रहे विवाद के चलते यह कदम उठाया गया है। चुनाव आयोग ने दावा किया है कि दशकों पुरानी इस समस्या को अगले तीन महीनों में हल कर लिया जाएगा।

ECI: डुप्लिकेट वोटर कार्ड को लेकर सियासत तेज

राजनीतिक दलों ने डुप्लीकेट वोटर कार्ड को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी डुप्लिकेट ईपीआईसी नंबर को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। टीएमसी नेताओं ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि यह गड़बड़ी एक “कवर-अप” है और इस मामले की भौतिक सत्यापन की मांग की है। चुनाव आयोग ने भी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि यह मुद्दा नया नहीं है और 2008-2013 के बीच भी कई वोटर्स को समान ईपीआईसी नंबर जारी किए गए थे।

आधार-वोटर कार्ड लिंकिंग पर सरकार का रुख

चुनाव कानून (संशोधन) अधिनियम, 2021 के तहत मतदाता सूची को आधार डाटाबेस से जोड़ने की प्रक्रिया स्वैच्छिक रूप से संचालित हो रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस लिंकिंग के लिए कोई अनिवार्य समयसीमा तय नहीं की गई है और जो मतदाता अपने आधार को वोटर कार्ड से लिंक नहीं कराएंगे, उनके नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाएंगे। ECI: हालांकि, इस पहल का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और डुप्लिकेट वोटर कार्ड की समस्या को समाप्त करना है।