Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम: हल्की बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना

top-news

Delhi NCR में शुक्रवार को मौसम ने करवट ले ली, जिससे हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और बादलों की संभावना बनी रहेगी। शुक्रवार को भी दिनभर आसमान में आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Delhi NCR: मौसम पूर्वानुमान: 15-16 मार्च को बारिश, 17 मार्च को तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 और 16 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 17 मार्च को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 18 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और 19 मार्च तक तापमान फिर से बढ़कर अधिकतम 33-35 डिग्री और न्यूनतम 15-17 डिग्री के बीच पहुंच सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में सुधार, एक्यूआई 179 दर्ज

बात अगर Delhi NCR की करें तो दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 179 दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में 49 अंक कम है। एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही, जहां AQI 238 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में सबसे कम 94, नोएडा में 109, ग्रेटर नोएडा में 108 और गुरुग्राम में 201 AQI रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव और हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में और सुधार होने की उम्मीद है।