Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Holi 2025: होली पर ठंडाई पीने के जबरदस्त फायदे, जानिए सेहत के लिए क्यों जरूरी है ये खास पेय

top-news

Holi 2025: होली का त्योहार रंगों, उमंग और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा लगता है, लेकिन ठंडाई के बिना यह और भी अधूरा माना जाता है। यह पारंपरिक पेय सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं होता, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। ठंडाई में मौजूद बादाम, खसखस, खरबूज के बीज, सौंफ, काली मिर्च, इलायची, गुलाब की पंखुड़ियां और केसर जैसे तत्व शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई पोषण तत्व भी प्रदान करते हैं। होली के समय हल्की गर्मी शुरू हो जाती है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है। ऐसे में ठंडाई का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है और गर्मी के प्रभाव को कम करता है। पूरी खबर जानने के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Holi 2025: इन चीज़ों में मदद करता है ठंडई

इसमें मौजूद सौंफ और काली मिर्च पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं, जबकि गुलाब जल और खसखस शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, बादाम, पिस्ता और खरबूज के बीज ठंडाई को ऊर्जा देने वाला पेय बनाते हैं, जिससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। ठंडाई में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से बचा रहता है। इसके अलावा, गुलाब और खसखस के ठंडक देने वाले गुण मानसिक शांति प्रदान करते हैं और तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

हालांकि, ठंडाई का सेवन सीमित मात्रा में करना ही फायदेमंद होता है।

वहीं बात अगर Holi 2025 की करें तो ज्यादा ठंडाई पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है और कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होने के कारण इसे पीने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी ठंडाई पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सही मात्रा में ठंडाई का सेवन होली के मजे को और भी खास बना सकता है और आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है।