Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Jailer 2: रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के अवतार में

top-news

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग 10 मार्च से चेन्नई में शुरू हो गई है। फिल्म के निर्माता सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “मुथुवेल पांडियन का शिकार शुरू। जेलर 2 की शूटिंग आज से शुरू।” इस सीक्वल का निर्देशन भी नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं, जिन्होंने पहली फिल्म ‘जेलर’ (2023) को भी निर्देशित किया था। एक्शन-थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने दमदार किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में नजर आएंगे, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Jailer 2: फैन्स में दिखी काफी उत्सुकता

पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। इस फिल्म में संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत होगा, जिन्होंने पहले भाग के हिट गानों को तैयार किया था। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में कई बड़े सितारों की एंट्री की संभावना है, जिनमें विभिन्न इंडस्ट्रीज के कलाकारों के कैमियो रोल भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले जनवरी 2025 में रिलीज हुए Jailer 2 के चार मिनट के प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, जिसमें रजनीकांत के दमदार एक्शन सीन्स ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी थी।

फिल्म का है लोगों को बेसब्री से इंतज़ार 

बता दे कि Jailer 2 के पहले भाग में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, तमन्ना भाटिया, विनायक, वसंत रवि, रेडिन किंग्सले और सुनील जैसे कलाकारों ने शानदार अभिनय किया था, जबकि मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गजों के कैमियो ने फिल्म को और खास बना दिया था। अब ‘जेलर 2’ की स्टारकास्ट को लेकर भी जबरदस्त चर्चाएं हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार ने फिल्म की घोषणा करते हुए सुपरस्टार रजनीकांत और पूरी टीम के प्रति आभार जताया था। फैंस इस ब्लॉकबस्टर सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।