Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र, हायर अप्लायंसेज के नए प्लांट की आधारशिला

top-news

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने रविवार को ग्रेटर नोएडा में हायर अप्लायंसेज कंपनी के नए एसी प्लांट की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर है और उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्य बन चुका है। नए प्लांट में 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे करीब 3500 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित कई अधिकारी और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। खबर की पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

<yoastmark class=

Greater Noida: औद्योगिक विकास में तेजी, उत्तर प्रदेश बना ‘पावर हाउस’

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले सात वर्षों में तीव्र औद्योगिक विकास किया है। वर्ष 2007 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12.54 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 27 लाख करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में भी अग्रणी राज्य है और दुनियाभर के लिए ‘पावर हाउस’ की भूमिका निभा रहा है। औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार Greater Noida के उद्योगपतियों को सभी आवश्यक सुविधाएं और समर्थन प्रदान कर रही है।

ग्रेटर नोएडा बना औद्योगिक हब, निवेशकों को आमंत्रण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का वातावरण बेहद अनुकूल है। सरकार की नीतियों और बुनियादी ढांचे के विकास के कारण Greater Noida निवेशकों के लिए प्रमुख औद्योगिक हब बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन नए उद्योगों को हर संभव समर्थन दे रहे हैं। इस अवसर पर हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष एनएस सतीश और अन्य अधिकारियों ने भी औद्योगिक निवेश को लेकर अपने विचार साझा किए।