Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा
● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे
● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड
● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा
NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट
NEET परीक्षा व्यवस्था में बड़े संरचनात्मक बदलाव की तैयारी चल रही है।
- sakshi choudhary
- 18 Sep, 2026
NEET परीक्षा व्यवस्था में बड़े संरचनात्मक बदलाव की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली हाई-पावर टास्क फोर्स ने परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया है और समिति अपनी पहली Interim Report सितंबर के अंत तक सौंप सकती है। समिति को परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए सुझाव देने की जिम्मेदारी दी गई है।
दरअसल, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी लगातार जानकारी मांग रहा है। 18 सितंबर की सुनवाई में केंद्र ने समिति की प्रगति की जानकारी दी। इससे पहले कोर्ट ने NTA से राधाकृष्णन समिति और नंदन नीलेकणि समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा मांगा था। वहीं, नंदन नीलेकणि के नेतृत्व वाली टास्क फोर्स ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों से परीक्षा सुधारों पर सुझाव भी मांगे थे।
NEET सिस्टम में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाने पर भी काम चल रहा है। NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने हाल ही में बताया था कि भविष्य में NEET को Computer-Based Test (CBT) के रूप में कराने की संभावना पर काम किया जा रहा है। हालांकि, अंतिम बदलाव क्या होंगे, यह नंदन नीलेकणि समिति की रिपोर्ट और उसके बाद सरकार के फैसलों से स्पष्ट होगा। फिलहाल छात्रों और शिक्षा जगत की नजर समिति की अंतरिम रिपोर्ट पर है, जिसमें परीक्षा की सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्था और संचालन से जुड़े सुधारों को लेकर सुझाव सामने आ सकते हैं।