Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव

दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
top-news

कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हेमंत और मुकेश के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, घटना में कुल तीन आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई थी।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम 17 वर्षीय किशोरी अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद आस्था कुंज पार्क पहुंची थी। आरोप है कि तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को रोका और धमकाया। इसके बाद किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और POCSO Act समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए पार्क और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए। ताजा कार्रवाई में हेमंत और मुकेश की गिरफ्तारी के साथ मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।