Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Gautam Buddha Nagar: सरकारी टिन शेड निर्माण के दौरान हमला, दो मजदूर घायल, जांच जारी

top-news

Gautam Buddha Nagar जिले के दतावली में मंगलवार दोपहर एक बड़ी घटना सामने आई। सरकारी टिन शेड निर्माण कार्य के दौरान ग्राम अच्छेजा निवासी नवीन नागर की टीम पर हमला हुआ। बताया जा रहा है कि नवीन नागर अपनी लेबर टीम के साथ श्मशान घाट पर सरकारी टिन शेड का निर्माण करा रहे थे, तभी ग्राम दतावली के निवासी बलराज भाटी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और निर्माण कार्य में बाधा डालने लगे। जब नवीन नागर ने विरोध किया, तो बलराज और उसके सहयोगियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में नवीन की टीम के दो मजदूर, कुलदीप और नाहिद, गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया। नवीन नागर ने आरोप लगाया कि यह हमला सुनियोजित था और इसका उद्देश्य सरकारी निर्माण कार्य को रोकना था।

Gautam Buddha Nagar: भाजपा नेता देवा भाटी ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी ने इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया। देवा भाटी ने बलराज भाटी को आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी टिन शेड निर्माण कार्य को रोकने के उद्देश्य से इस हमले को अंजाम दिया गया और उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और भरोसा जताया कि सच्चाई जल्द सामने आएगी।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जांच जारी

बता दे कि Gautam Buddha Nagar की इस घटना की गंभीरता को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना दादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।