Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ईडी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, करोड़ों की उगाही का पर्दाफाश

top-news

ईडी अधिकारी बनकर ठगी दिल्ली-एनसीआर में ठगी करने वाले आरोपी रविराज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी के गुरुग्राम जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत उसे हिरासत में लिया है। आरोपी बिल्डरों और व्यापारियों को फोन कर खुद को ईडी अधिकारी बताता था और वसूली करता था। पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। अपनी असली पहचान छिपाने के लिए उसने कई सिम कार्ड खरीदे थे, जिससे अलग-अलग नंबरों से कॉल कर ठगी को अंजाम देता था। लंबे समय से चल रही इस ठगी का भंडाफोड़ आखिरकार ईडी की गहन जांच के बाद हुआ। जाने पूरी खबर।

ईडी अधिकारी बनकर ठगी  के आरोपी रविराज कुमार गिरफ्तार

जानकारी के लिए बता दे कि ईडी के अनुसार, ठगी करने के आरोपी रविराज कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। उसे गुरुग्राम की विशेष न्यायालय (PMLA) में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने गुरुग्राम स्थित एक बड़े बिल्डर से ईडी जांच का डर दिखाकर पैसे ऐंठे थे। सेक्टर-10, गुरुग्राम पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू हुई, जिसमें आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जाने पूरी खबर

जांच में कई डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य, जैसे बैंक स्टेटमेंट, व्हाट्सएप चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग, सामने आए हैं। ईडी अधिकारी बनकर ठगी के आरोपी के बैंक खाते से 80 लाख रुपये बरामद हुए हैं। रविराज कुमार लंबे समय से ठगी और उगाही में शामिल रहा है और पहले भी कानून प्रवर्तन एजेंसियों (LEA) द्वारा गिरफ्तार हो चुका है। ईडी अब अन्य पीड़ितों की तलाश कर रही है और आरोपी के नेटवर्क की जांच कर रही है, जिससे और ठगी के मामलों का खुलासा हो सकता है।