Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ADRE Results 2025: असम डायरेक्ट भर्ती परीक्षा 2025 के ग्रेड 3 और ग्रेड 4 पदों के परिणाम 7 मार्च को होंगे जारी, ऐसे देखे परिणाम

top-news

ADRE Results 2025: असम राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (SLRC) 7 मार्च 2025 को असम डायरेक्ट भर्ती परीक्षा (ADRE) 2025 के ग्रेड 3 और ग्रेड 4 पदों के परिणाम जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने स्कोर देख सकेंगे। ADRE ग्रेड 3 और ग्रेड 4 की परीक्षा विभिन्न चरणों में आयोजित की गई थी। ग्रेड 3 के लिए परीक्षा 12वीं पास पदों हेतु 15 सितंबर और स्नातक व HSLC ड्राइवर पदों के लिए 29 सितंबर को हुई थी। वहीं, ग्रेड 4 पदों के लिए HSLC, HSLC+ITI और कक्षा 8 स्तर की परीक्षा 27 अक्टूबर को संपन्न हुई थी।

ADRE Results 2025: ऐसे करें परीक्षा परिणाम डाउनलोड

परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना स्कोर डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (SLRC ग्रेड 3 या ग्रेड 4 भर्ती पोर्टल)।
  2. होम पेज पर ADRE ग्रेड 3 या ग्रेड 4 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
  4. स्क्रीन पर प्रदर्शित परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आपत्ति प्रक्रिया और अंतिम उत्तर कुंजी

बता दे कि ADRE Results 2025 के बाद SLRC असम ने प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया गया था। वैध आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति स्वीकार की जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। इस परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को SLRC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।