Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में 25 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह, समाज के अनसुने नायकों को मिलेगा सम्मान ● नवरात्र और दशहरा कार्यक्रमों के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने तैनात किए अधिकारी, आठ वर्क सर्किलों में सौंपी जिम्मेदारी ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुला नाला बना खतरा, इरोस संपूर्णम के सामने हादसे की आशंका ● मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्र-छात्राओं और दंपतियों को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी ● त्योहारों से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, अपराधियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश ● एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल जल्द पारित करे सरकार, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने उठाई मांग ● ग्रेनो प्राधिकरण में संविदा खत्म, फिर भी काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी ● दिवाली से पहले रोशनी से जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा, सभी प्रवेश द्वार और गोलचक्कर होंगे रोशन ● ग्रेटर नोएडा में अब 8 रूट पर दौड़ेंगी ई-बसें, बेड़े में शामिल हुईं 10 नई बसें ● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित

ग्रेटर नोएडा में 25 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह, समाज के अनसुने नायकों को मिलेगा सम्मान

ग्रेटर नोएडा में 25 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह–2026’ का आयोजन किया जाएगा।
top-news

ग्रेटर नोएडा में 25 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह–2026’ का आयोजन किया जाएगा। नव दर्पण संस्था की ओर से यह कार्यक्रम जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित होगा। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला-संस्कृति और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों और समाजसेवियों को पहचान दिलाना है, जो बिना व्यापक प्रचार के समाज और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं।


समारोह की तैयारियों और संस्था के सामाजिक कार्यों की जानकारी देने के लिए शनिवार को प्रेस क्लब ऑफ भारत, अल्फा-1, ग्रेटर नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें संस्था की अध्यक्ष रेखा गुर्जर, सचिव डॉ. निखिता नागर, राजकुमार नागर, सुमीर भाटी, महावीर बैसोया, गीता और हिमांशु भाटी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने बताया कि संस्था महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए काम कर रही है। संस्था आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित बच्चों को शैक्षणिक सहयोग देने के साथ निःशुल्क खेल प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराने का प्रयास करती है, जिससे उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित हो सके।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, क्रोशिया, हस्तशिल्प, ऊनी उत्पाद और सजावटी वस्तुएं बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं के हुनर को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में मदद करना है। इसके अलावा स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाई जाती है। संस्था के अनुसार, राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की उपलब्धियों और संघर्षों को सामने लाकर समाज के अन्य लोगों को भी जनहित में काम करने की प्रेरणा देने का प्रयास किया जाएगा। संस्था ने आयोजन का संदेश दिया है—‘प्रतिभा का सम्मान, प्रेरणा का संचार, राष्ट्र का गौरव।’