Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Rajasthan Board Exam 2025: जल्द शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, 20 लाख छात्र होंगे शामिल

top-news

Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू हो रही हैं। इस बार करीब 19.98 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं के लिए राज्यभर में 6,187 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 7 अप्रैल को समाप्त होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए वीडियोग्राफी और सीसीटीवी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, बोर्ड ने केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो 1 मार्च से 9 अप्रैल तक 24 घंटे संचालित रहेगा।

Rajasthan Board Exam 2025: डेटशीट और महत्वपूर्ण जानकारी

कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च को अंग्रेजी से शुरू होंगी, जबकि हिंदी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित और अन्य भाषाओं के पेपर क्रमशः 12, 17, 21, 26 मार्च और 4 अप्रैल को होंगे। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मनोविज्ञान, भूगोल, अकाउंटेंसी, भौतिकी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान के पेपर क्रमशः 6, 8, 10, 18, 29 मार्च और 7 अप्रैल को होंगे। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा और वे केवल स्कूल ड्रेस में ही परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

परीक्षा की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था

जानकारी के लिए बता दे कि Rajasthan Board Exam 2025 ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी होगी। प्रश्नपत्र खोलने से लेकर वितरण तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए उड़नदस्ते तैनात किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है, अन्यथा परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।