Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Diabetes: सुबह की चाय सेहतमंद हो तो दिन भी बन जाए! जाने सहजन की चाय के फायदे

top-news

Diabetes: हममें से कई लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी चाय सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है? अगर आप पारंपरिक दूध और चीनी वाली चाय को छोड़कर हर्बल चाय अपनाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए कहीं अधिक लाभकारी हो सकता है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रीन टी, हल्दी-अदरक की चाय और विशेष रूप से सहजन की चाय औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। सहजन की पत्तियों से बनी चाय स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, के और बी कॉम्प्लेक्स के साथ आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।

Diabetes और इम्युनिटी के लिए रामबाण

आहार विशेषज्ञों का कहना है कि सहजन की चाय में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाकर शरीर में ग्लूकोज संतुलन बनाए रखती है। मधुमेह के मरीजों में इम्युनिटी की कमी देखी जाती है, लेकिन सहजन की पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में सहजन की 5-6 पत्तियां डालकर 10 मिनट तक उबालें और स्वाद के लिए शहद व नींबू मिला सकते हैं।

पाचन और हड्डियों के लिए फायदेमंद

सहजन की चाय में डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करके पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। इसके अलावा, सहजन की पत्तियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो Diabetes के साथ साथ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं। हालांकि, इसका अधिक सेवन पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बाद ही नियमित रूप से सेवन करें।