Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Gautam Buddha University: अब एक क्लिक पर मिलेगी पूरी कानूनी जानकारी, ज्यूरिडेंट एप करेगा वकीलों की मदद

top-news

Gautam Buddha University: वकीलों और लॉ फर्म के लिए अब कानूनी जानकारी हासिल करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के इन्क्यूबेशन सेंटर के स्टार्टअप वॉल्स्को टेक्नोलॉजी प्रा.लि. ने ज्यूरिडेंट नामक एक एडवांस एप विकसित किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग तकनीक पर आधारित है। यह एप अनुबंध विश्लेषण, दस्तावेज प्रबंधन और केस ट्रैकिंग जैसी सेवाएं प्रदान करता है, जिससे वकीलों की कार्यक्षमता और सटीकता में सुधार होगा। किरायनामा, तलाक एग्रीमेंट या अन्य कानूनी दस्तावेज बनाने के लिए केवल जरूरी डिटेल डालनी होगी, जिसके बाद एप स्वचालित रूप से कानूनी भाषा में तैयार दस्तावेज उपलब्ध कराएगा।

Gautam Buddha University: डाटा रहेगा सुरक्षित, मिलेगा ऑटोमैटिक बैकअप

क्रिप्टोग्राफी एल्गोरिदम (SHA 256) से सुरक्षित यह एप वकीलों की सभी संवेदनशील जानकारी को गोपनीय रखता है। एप को विकसित करने वाली गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की टीम को भी किसी वकील के केस या क्लाइंट डेटा तक पहुंच नहीं होगी। इसके साथ ही, केस से जुड़ी तारीखों और नोट्स को सुरक्षित रखने के लिए ऑटोमैटिक बैकअप सिस्टम भी उपलब्ध है। कई वकील अपने केस की तारीखें डायरी में नोट करते हैं, लेकिन काम की व्यस्तता के कारण भूल जाते हैं। ज्यूरिडेंट एप इस समस्या को हल करते हुए समय-समय पर नोटिफिकेशन भेजकर केस की सुनवाई की जानकारी देता रहेगा।

लॉ छात्रों और संस्थानों को भी मिलेगा फायदा

बता दे कि Gautam Buddha University द्वारा बनाए गए इस एप न केवल वकीलों बल्कि लॉ छात्रों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। स्टूडेंट्स इसमें अपना रिज्यूमे अपलोड कर सकते हैं, जिससे उन्हें प्रतिष्ठित वकीलों के साथ इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, सरकारी और निजी संस्थानों के लिए भी यह उपयोगी रहेगा, क्योंकि संस्थानों के कई केस अलग-अलग अदालतों में चलते हैं। ज्यूरिडेंट एप के माध्यम से उन्हें हर केस की प्रगति रिपोर्ट, सुनवाई की तारीख और कोर्ट की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस तरह, यह एप कानूनी क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है।