Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: Sector P-3 में नाले में गिरने से युवक की मौत, Greater Noida Authority के खिलाफ नाराजगी

top-news

Greater Noida: सेक्टर पी-3 के पास नाले में गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे शहरवासियों में भारी आक्रोश है। मृतक की पहचान दिल्ली के मंडावली निवासी भारत भाटी के रूप में हुई, जो रेलवे में स्टेशन मास्टर थे। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे, लेकिन तेज रफ्तार के चलते उनकी कार नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है और उन्होंने Greater Noida Authority से सुरक्षा उपायों को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida: दुर्घटना के बाद बढ़ी सुरक्षा की मांग

घटना के बाद लोगों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया और नाले के पास सुरक्षा उपायों की कमी पर नाराजगी जताई। क्षेत्र के निवासियों ने घटनास्थल पर पक्की दीवार बनाने और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद प्राधिकरण ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाले के पास मिट्टी का ढेर लगाकर अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था की है। हालांकि, लोगों का कहना है कि यह स्थायी समाधान नहीं है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए  Greater Noida Authority द्वारा ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

प्राधिकरण ने दिए सुरक्षा उपायों के निर्देश

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida में इस घटना के बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी हरकत में आया और अधिकारियों ने जल्द ही नाले के पास पक्की दीवार और अन्य सुरक्षा उपायों को लागू करने का आश्वासन दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि नाले के किनारे बैरिकेडिंग, उचित लाइटिंग और अन्य संरचनात्मक सुधार किए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। शहरवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही Greater Noida Authority द्वारा सुरक्षा उपाय पूरे किए जाएंगे ताकि इस क्षेत्र में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।