Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: हालिया एपिसोड से दर्शक नाराज, सोनू की सगाई के ट्रैक पर उठाए सवाल

top-news

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हालिया एपिसोड ने दर्शकों को नाराज कर दिया है। शो के मौजूदा ट्रैक में भिड़े की बेटी सोनू (सोनालिका) की मर्जी के खिलाफ सगाई दिखाई गई, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। नेटिजन्स ने इस कहानी को ‘अनावश्यक ड्रामा’ करार दिया और इसे सास-बहू सीरियल जैसा बताया। दर्शकों ने शो के मेकर्स पर अनावश्यक नाटकीयता बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि यह शो अब अपनी मूल हास्य शैली से भटक गया है। जाने क्या है पूरा मामला।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: क्या होगा आने वाले एपिसोड में?

आगामी एपिसोड में गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्य तब हैरान रह जाएंगे जब पिंकू, गोली और गोगी, टप्पू को बताएंगे कि सोनू ने अभिनव से सगाई कर ली है। यह वही लड़का है जो कुछ समय पहले शादी का प्रस्ताव लेकर आया था। यह सुनकर टप्पू (नीतीश भलूनी) और टप्पू सेना चिंता में पड़ जाती है। जैसे ही सोनू अभिनव के साथ कार में बैठती है, वह इशारे से टप्पू को बताती है कि वह इस शादी से खुश नहीं है। यह देखकर टप्पू तुरंत कार के पीछे भागता है, जिससे कहानी में नया मोड़ आने की संभावना है।

नेटिजन्स ने दी तीखी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के इस ट्रैक को लेकर दर्शकों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। एक यूजर ने कमेंट किया, “यह शो इतना क्रिंग भी हो गया है क्या?” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “बिना मतलब का ड्रामा… बेकार!” कई लोगों ने इस ट्रैक की तुलना सास-बहू सीरियल से करते हुए कहा कि शो अब अपना वास्तविक आकर्षण खो चुका है। बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से प्रसारित हो रहा है और यह शो अपनी हास्य और सामाजिक संदेश वाली कहानियों के लिए जाना जाता है।