Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

ABC Juice: अच्छी सेहत के लिए अपनाएं एबीसी जूस, जानें इसके चमत्कारी फायदे

top-news

ABC Juice: अच्छी सेहत के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। हमारी डाइट में शामिल खाद्य पदार्थों का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। आहार विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने और बीमारियों से बचाने के लिए एबीसी (ABC) जूस को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। एबीसी जूस सेब (Apple), चुकंदर (Beetroot) और गाजर (Carrot) का मिश्रण है, जो विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह न केवल शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करने, त्वचा में निखार लाने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में भी सहायक होता है।

ABC Juice: वजन घटाने और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

वजन घटाने के इच्छुक लोगों के लिए एबीसी जूस एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह लो-कैलोरी ड्रिंक है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ लंबे समय तक भूख को नियंत्रित रखने में मदद करता है। गाजर में मौजूद फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है। इसके अलावा, यह जूस पाचन स्वास्थ्य को दुरुस्त करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर साबित होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंतों की सफाई करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

त्वचा और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी

जानकारी के लिए बता दे कि ABC Juice न सिर्फ शरीर को अंदर से स्वस्थ रखता है, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की लोच बढ़ाने, एजिंग के प्रभाव को कम करने और चमकदार त्वचा पाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, चुकंदर रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने में सहायक होता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। हालांकि, डायबिटीज या लो ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोगों को इस जूस के सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।