Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida: नॉलेज पार्क पुलिस ने 100 चोरी के मोबाइल फोन समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार ● दिल्ली मौसम अपडेट! बादलों ने दी राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले 24 घंटे में तापमान गिरेगा ● लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड! भीषण आग में 14 छात्रों की मौत, कई घायल; सीएम योगी दौरा छोड़ लौटे राजधानी ● जंतर-मंतर पर CJP का धरना तीसरे दिन भी जारी, आधार-पैन जांच पर पुलिस से विवाद; किसानों का मिला समर्थन ● अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर 36 में आयोजित हुआ भव्य योग सत्र, निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज

Noida-Greater Noida में सिटी बस सेवा का रास्ता साफ, जल्द दौड़ेंगी 500 बसें

top-news

Noida-Greater Noida और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में सिटी बस सेवा शुरू करने की बाधाएं अब दूर हो गई हैं। शासन स्तर पर इस परियोजना को हरी झंडी मिल गई है और 500 बसों के संचालन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्य सचिव की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें तीनों प्राधिकरणों के सीईओ शामिल थे। यह तय किया गया कि शहरी विकास विभाग इस टेंडर को जारी करेगा और चुनी गई एजेंसी बसों का वितरण निर्धारित रूटों पर करेगी। बड़ी बसों में 28 और छोटी बसों में 22 सीटें होंगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक परिवहन सुविधा मिलेगी। जाने क्या है पूरा मामला। अधिक जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Noida-Greater Noida: 500 ई-बसें दौड़ेंगी, शहर को मिलेगा बेहतर सार्वजनिक परिवहन

योजना के तहत, नोएडा में 13 रूटों पर 257 बसें, ग्रेटर नोएडा में 9 रूटों पर 196 बसें और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 2 रूटों पर 52 बसें चलाने की योजना है। सरकार का लक्ष्य है कि जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले यह बस सेवा पूरी तरह चालू हो जाए। इससे एयरपोर्ट और तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। वर्तमान में नोएडा में कोई सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।

सुविधाजनक यात्रा के लिए बड़ा कदम, प्राधिकरणों ने दी मंजूरी

बात अगर Noida-Greater Noida में बस सर्विस की करें तो नोएडा प्राधिकरण पहले ही इस योजना को मंजूरी दे चुका है और अब शासन स्तर से टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन किया जाएगा। पहले कम बसों से सेवा शुरू करने का विचार था, लेकिन इससे अधूरी कनेक्टिविटी की समस्या सामने आई। इसलिए 500 बसों का टेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया। इससे सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को सुगम, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *