Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida International Airport: Shahberi Flyover को हरी झंडी, अब तैयार होगा डीपीआर

top-news

Noida International Airport तक गाजियाबाद के रास्ते पश्चिमी यूपी की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए शाहबेरी फ्लाईओवर परियोजना को हरी झंडी दे दी गई है। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की रिपोर्ट पर सहमति जताते हुए इस फ्लाईओवर के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Shahberi Flyover 3.8 किलोमीटर लंबा और 16 मीटर चौड़ा होगा, जो इटैडा गोलचक्कर से एनएच-9 तक सुगम यातायात सुनिश्चित करेगा। इसके लिए CRRI को आधिकारिक पत्र भेजा गया है, और इसे जल्द ही प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद शासन से मंजूरी लेकर निर्माण कार्य शुरू होगा।

Noida International Airport से तीन गुना बढ़ेगा ट्रैफिक, शाहबेरी फ्लाईओवर से होगा समाधान

CRRI की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2025 में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होते ही ग्रेटर नोएडा में यातायात का दबाव तीन गुना तक बढ़ सकता है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुरादाबाद और अन्य जिलों से यात्री गाजियाबाद व नोएडा के रास्ते हवाई अड्डे तक पहुंचेंगे, जिससे सड़क नेटवर्क पर भारी दबाव पड़ेगा। Shahberi Flyover का निर्माण इस यातायात प्रबंधन को सुगम बनाएगा और एनएच-9 से ताज एक्सप्रेस तक यात्रा को आसान करेगा। साथ ही, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जेवर एयरपोर्ट की यात्रा को भी सहज बनाया जाएगा।

बसवे परियोजना के दूसरे चरण का कार्य शुरू

गौड़ चौक से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक बनने वाली बसवे परियोजना के दूसरे चरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय से सिरसा की ओर बसवे की एक लेन का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके तहत गौड़ सिटी से तीन-मूर्ति गोलचक्कर होते हुए तिलपता व ग्रेटर नोएडा तक यातायात मार्ग को बेहतर किया जाएगा। Shahberi Flyover के निर्माण से Noida International Airport के साथ साथ गाजियाबाद से ग्रेनो वेस्ट तक यात्रा आसान होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।