Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● Greater Noida: नॉलेज पार्क पुलिस ने 100 चोरी के मोबाइल फोन समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार ● दिल्ली मौसम अपडेट! बादलों ने दी राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले 24 घंटे में तापमान गिरेगा ● लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड! भीषण आग में 14 छात्रों की मौत, कई घायल; सीएम योगी दौरा छोड़ लौटे राजधानी ● जंतर-मंतर पर CJP का धरना तीसरे दिन भी जारी, आधार-पैन जांच पर पुलिस से विवाद; किसानों का मिला समर्थन ● अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर 36 में आयोजित हुआ भव्य योग सत्र, निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज

Elon Musk और शिवोन जिलिस के चौथे बच्चे का नाम हुआ सार्वजनिक, पहली बार हुआ खुलासा

top-news

Elon Musk: न्यूरालिंक की कार्यकारी और एलन मस्क की पार्टनर शिवोन जिलिस ने सोशल मीडिया पर अपने चौथे बच्चे के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने यह जानकारी अपनी तीसरी संतान आर्केडिया के पहले जन्मदिन पर साझा की। जिलिस और मस्क ने अब तक अपने तीसरे और चौथे बच्चे की पहचान को गोपनीय रखा था, लेकिन अब उन्होंने अपने बेटे का नाम सेल्डन लाइकर्गस बताया है। शिवोन ने अपने पोस्ट में लिखा, “एलन से चर्चा करने के बाद, हमने यह जानकारी साझा करने का निर्णय लिया। हमारा बेटा सेल्डन लाइकर्गस एक मजबूत शरीर और सोने जैसे दिल वाला बच्चा है। हम उससे बहुत प्यार करते हैं।” एलन मस्क ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी कमेंट किया।

Elon Musk और जिलिस के चार बच्चे, सेल्डन का पहली बार खुलासा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क और जिलिस के तीसरे बच्चे आर्केडिया का जन्म 2024 की शुरुआत में हुआ था। अब तक उनके तीसरे और चौथे बच्चे की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई थी, लेकिन जिलिस के इस पोस्ट से पहली बार सेल्डन की जानकारी सामने आई है। एलन मस्क के कम से कम 12 बच्चे हैं, जिनमें से चार शिवोन जिलिस के साथ हैं – ट्विन्स स्ट्राइडर और एज़्योर, आर्केडिया और अब सेल्डन। इससे पहले, एलन मस्क की पूर्व पार्टनर ग्राइम्स ने उन पर अपने बच्चे की मेडिकल जरूरतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था, वहीं एक अन्य इंफ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया कि उन्होंने पांच महीने पहले मस्क के बच्चे को जन्म दिया है।

एलन मस्क के बच्चों से जुड़ी विवादित इतिहास

बता दे कि Elon Musk ने 2002 में अपनी पहली पत्नी जस्टिन विल्सन के साथ अपने पहले बेटे नेवादा अलेक्जेंडर मस्क का स्वागत किया था, लेकिन दुखद रूप से उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद, उन्होंने आईवीएफ के जरिए ट्विन्स और ट्रिप्लेट्स को जन्म दिया। फिर, उन्होंने गायिका ग्राइम्स के साथ तीन बच्चे किए। अब, शिवोन जिलिस के साथ चार बच्चों के पिता बने एलन मस्क का पैरेंटिंग इतिहास काफी जटिल माना जाता है। सोशल मीडिया पर यह खुलासा तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *