Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Noida: Bhutani Group की WTC टेकओवर योजना पर ED का शिकंजा

top-news

Noida: प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने भूटानी बिल्डर ग्रुप और डब्ल्यूटीसी बिल्डर से जुड़े फंड डायवर्जन के मामले में जांच तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ कि भूटानी ग्रुप WTC ग्रुप को टेकओवर करने की योजना बना रहा था। जांच एजेंसी ने इस टेकओवर प्रक्रिया में निवेशित धनराशि से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जुटाए हैं। इससे पहले Bhutani Group ने सेक्टर-32 स्थित सिटी सेंटर मॉल का अधिग्रहण किया था। भूटानी ग्रुप पर पहले भी झारखंड और नोएडा में आयकर विभाग और ईडी द्वारा छापेमारी हो चुकी है, जिसमें 700-1000 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की जांच की गई थी।

Noida: ED की छापेमारी से बड़ा खुलासा 

फरीदाबाद में WTC बिल्डर के सेक्टर-15 स्थित कार्यालय पर ईडी की छापेमारी से बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूटीसी बिल्डर ने निवेशकों से करोड़ों रुपये की प्लॉट बुकिंग की, लेकिन प्लॉट न देकर उनके पैसे फंसा दिए। कंपनी ने सेक्टर-111 और 114 में 110 एकड़ जमीन पर प्रोजेक्ट लांच किया था, जिसमें करीब 2000 निवेशकों से 500 करोड़ रुपये लिए गए थे। निवेशकों के विरोध के बाद चेक दिए गए, लेकिन वे बाउंस हो गए। इसके बाद, प्लॉट को दोबारा ऊंची कीमत पर बेचने के आरोप लगे हैं। Noida पुलिस ने अब तक 20 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें प्रमुख आरोपी आशीष भल्ला और Bhutani Group के आशीष भूटानी और प्रेम भूटानी शामिल हैं।

ईडी के जांच से फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर भी पड़ा असर

Bhutani Group की यमुना सिटी में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी प्रोजेक्ट में भी भूमिका है, जिसे बोनी कपूर की बेव्यू प्रोजेक्ट्स कंपनी के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है। हालांकि, ED की जांच के कारण इस परियोजना पर भी असर पड़ सकता है। भूटानी ग्रुप के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पहले ही WTC प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया था, लेकिन ईडी की जांच के चलते पूरा मामला अब विवादों में आ गया है।