Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Greater Noida: बेहतर कनेक्टिविटी और हरित विकास के साथ नया ग्रेटर नोएडा बनेगा हाईटेक सिटी! जाने पूरी खबर

top-news

Greater Noida: तेजी से बढ़ती आबादी और प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए Greater Noida Phase-2 को एक हरित, आधुनिक और हाई-टेक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस क्षेत्र को संतुलित विकास प्रदान करने के लिए 16% भूमि (7,908.60 हेक्टेयर) को ग्रीन जोन में बदलने की योजना बनाई है। इसमें 1,073.96 हेक्टेयर भूमि पर वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जबकि 1,422.20 हेक्टेयर में शैक्षणिक ग्रीन एरिया तैयार किया जाएगा। पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए हर ब्लॉक में कम से कम दो बड़े पार्क बनाए जाएंगे और सोलर पैनल आधारित स्ट्रीट लाइट और ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इस क्षेत्र में एआई आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के माध्यम से यातायात को सुचारू किया जाएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर कनेक्टिविटी और परिवहन सुविधाएं मिलेंगी।

गंगा नहर किनारे विकसित होंगे होटल, रेस्तरां और ओपन थिएटर

Greater Noida Phase-2 में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगा नहर के किनारे हाईटेक व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसमें उच्च स्तरीय कार्यालय, होटल, रेस्तरां, वित्तीय संस्थान और व्यवसायिक सुइट बनाए जाएंगे। नहर के किनारे चौड़े सैरगाह पथ, ओपन एयर थिएटर (ओएटी), बैठने के लिए ढकी हुई जगहें, घाट क्षेत्र के साथ सार्वजनिक उद्यान, फूड प्लाजा और पार्किंग सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, भव्य प्रवेश प्लाजा, पुलों और घंटाघरों से गिरते पानी के फव्वारों जैसी आकर्षक संरचनाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे ग्रेटर नोएडा का यह क्षेत्र पर्यटन और व्यवसाय के लिए एक प्रमुख केंद्र बन सकेगा।

Greater Noida: मजबूत कनेक्टिविटी और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब से मिलेगा विकास को बढ़ावा

जानकारी के लिए बता दे कि ग्रेटर नोएडा फेज-2 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, मेट्रो के विस्तार के तहत Greater Noida Phase-2 तक मेट्रो नेटवर्क बढ़ाया जाएगा। बोड़ाकी मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब को विकसित किया जा रहा है, जिससे रेलवे और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि के अनुसार, “हम आबादी और प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा को आधुनिक और हरित शहर बनाने पर कार्य कर रहे हैं।” इन योजनाओं के तहत ग्रेटर नोएडा फेज-2 देश के सबसे उन्नत, हरित और कनेक्टेड शहरों में से एक बनने की ओर अग्रसर है।