Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

Champions Trophy: Ricky Ponting ने की Virat Kohli की तारीफ, बताया वनडे क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

top-news

Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर सराहना की है। पोंटिंग का मानना है कि वनडे क्रिकेट में कोहली से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं है। Ricky Ponting ने कहा कि कोहली, 50 ओवर के प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हाल ही में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रनों की शानदार पारी खेली, जो उनके वनडे करियर का 51वां शतक था। इसके साथ ही कोहली सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। Virat Kohli के वनडे में कुल 14,085 रन हो चुके हैं, और वह सचिन के 18,426 रनों से 4,341 रन पीछे हैं।

Champions Trophy: Ricky Ponting ने कहा कोहली में अब भी है रन बनाने की भूख

पोंटिंग ने कहा कि विराट कोहली के लिए यह रिकॉर्ड तोड़ना असंभव नहीं है क्योंकि वह अभी भी शारीरिक रूप से फिट हैं और अपने खेल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “सचिन को पीछे छोड़ने के लिए कोहली को अभी भी 4,000 रन बनाने हैं। यह दिखाता है कि सचिन कितने महान बल्लेबाज थे, लेकिन Virat Kohli जैसे खिलाड़ी को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनमें रन बनाने की भूख अभी भी बाकी है, और मुझे पूरा यकीन है कि वह इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।”

बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हैं कोहली

Champions Trophy के दौरान रिकी पोंटिंग ने कोहली को बड़े मैचों का खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह हमेशा महत्वपूर्ण मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने कहा, “2022 टी20 विश्व कप और अब, Virat Kohli हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ डटे रहते हैं। उनकी शतकीय पारी ने भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में बड़ा अंतर पैदा किया। उन्होंने फिर साबित कर दिया कि वह सीमित ओवरों के प्रारूप के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”