Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर ● गौतमबुद्धनगर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 151 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे

CAG Report: दिल्ली शराब नीति घोटाला! रिपोर्ट में 2, 002 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का खुलासा

top-news

CAG Report: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि दिल्ली की पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा लागू की गई शराब नीति के कारण सरकार को कुल 2,002 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। यह रिपोर्ट आज दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पेश की गई, लेकिन AAP विधायकों के विरोध के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया।

CAG Report में सामने आई ये बात

सीएजी रिपोर्ट के अनुसार, 2017-18 से 2020-21 तक की अवधि में सरकार को लगभग 890 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, क्योंकि छोड़ी गई लाइसेंसों की फिर से नीलामी नहीं की गई। वहीं, जोनल लाइसेंसधारियों को दी गई छूट के कारण 941 करोड़ रुपये का अतिरिक्त नुकसान हुआ। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 35 को लागू करने में विफलता दिखाई, जिससे एक से अधिक लाइसेंस जारी किए गए। इसके अलावा, CAG Report मे सरकार ने बिना उचित जांच के लाइसेंस जारी किए, जिसमें वित्तीय दस्तावेजों की जांच और अपराधी पृष्ठभूमि की पुष्टि शामिल नहीं थी।

IMFL की किमतों को छिपाने का आरोप

रिपोर्ट में यह भी उजागर हुआ कि सरकार ने भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) की कीमतों में पारदर्शिता नहीं रखी, जिससे बिक्री में गिरावट आई और सरकार को नुकसान हुआ। एक्साइज डिपार्टमेंट ने L1 लाइसेंस धारकों को शराब की एक्स-डिस्टिलरी प्राइस (EDP) निर्धारित करने की अनुमति दी, जिससे कीमतों में हेरफेर किया गया और फायदा उठाया गया। इस घोटाले में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, उनके पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व दिल्ली मंत्री सत्येंद्र जैन जैसे बड़े नेता जेल में हैं। वहीं, बीजेपी सरकार ने घोषणा की है कि वह विधानसभा सत्र में सभी 14 लंबित CAG Report पेश करेगी।